diwali horizontal

छात्र छात्राओं को सीओ गोवर्धन ने बताए ट्रैफिक के नियम

शराब पीकर और मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाएं सीओ राम मोहन शर्मा

0 181

मथुरा। गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को सीओ गोवर्धन ने इंटर कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं को ट्रैफिक के नियम बताए। उन्होंने बताया कि शराब पीकर एवं मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। शुक्रवार को जय बाबा इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने गोवर्धन में यातायात जन जागरूकता रैली निकाली। बस स्टैंड परिसर में सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, गोवर्धन एसओ नितिन कसाना ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। गोवर्धन सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट प्रयोग करें। टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। वाहन ड्राइव करते समय फोन पर बात न करें और ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाएं आदि नियमों की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.