diwali horizontal

जेल में निरूद्ध महिला बन्दियों को वितरित की गई दैनिक उपभोग की सामग्री

वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने दी कनौसा स्कूल परिवार को बधाई

0 77

अयोध्या। जिला कारागार अयोध्या की महिला बैरक में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए कनौसा कान्वेंट स्कूल, अयोध्या (फैजाबाद) द्वारा शीत ऋतु में उपयोगी दैनिक उपभोग की बस्तुओं का वितरण किया गया। यह जानकारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय कनौसा इंटर कालेज की ओर से प्रधानाचार्य, सिस्टर लूसी व अन्य सिस्टर्स के सहयोग से शीत ऋतु में महिला बंदियो और उनके बच्चों के उपयोग के लिए कंबल तथा नित्य प्रयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे टूथपेस्ट, साबुन ,बिस्किट, तेल इत्यादि का वितरण किया गया। सर्दी के मौसम में कम्बल व दैनिक उपभोग के सामानों के मिलने के बाद जेल में निरूद्ध बन्दियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आयी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र ने इस कार्य के लिए विद्यालय परिवार के प्रति हार्दिक आभार जताते हुए समाज के लोगो को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्र , कारापाल गिरीश कुमार , कारापाल जितेंद्र कुमार ,उपकारापाल हेमराज सिंह ,श्रीमती अंजू शर्मा और अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.