diwali horizontal

अपराधियों और खनन माफियाओं पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता

0 136

 

उरई। आटा थाना क्षेत्र के नवीन भारसाधक अधिकारी अर्जुन सिंह ने शनिवार को आटा थाना के थाना प्रभारी पद को संभाला। विगत दिनों में जनपद जालौन में पुलिस अधिकारीयों के तबादले किए गए जिसमें पूर्व आटा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार गौतम को कैलिया थाना का चार्ज दिया गया। वहीं थाना आटा का चार्ज एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह को दिया गया। चार्ज संभालते ही अर्जुन सिंह ने कहा कि खनन माफियाओं और अपराधियों, पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही साथ अवैध मिट्टी खनन कर रहे माफियाओं पर भी सिकंजा कसा जायेगा और पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने का पूर्णतः प्रयास किया जाएगा। अर्जुन सिंह मूलतः फरुर्खाबाद जिले के रहने वाले हैं इससे पहले वह एसओजी के प्रभारी थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.