diwali horizontal

आधे दर्जन मवेशियों के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

0 71

रतनपुरा मऊ। बुधवार कि सुबह हलधरपुर पुलिस को उस समय बेहतरीन सफलता मिली, जब मुखबिर खास ने सूचना दिया कि एक वाहन पिकअप में कतिपय गोवंश लाद कर कुछ लोग डीह तिलक ठाकुर की तरफ से इटैली की तरफ जाने वाले हैं। यदि शीघ्रता किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं। इस महत्वपूर्ण सूचना पर रतनपुरा भीमपुरा तिराहे की तरफ आने वाले वाहन का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में पिकअप वहां आता हुआ दिखाई दिया। जिस को रोकने का इशारा किया गया तो चालक इटैली की तरफ भागने लगा। चालक सीट पर तथा उसके बगल में बैठा हुआ व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा कि दौड़ कर चालक को पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम महबुब अहमद पुत्र स्वर्गीय मुन्ना निवासी नसीराबाद खुर्द थाना हलधरपुर जनपद मऊ बताया, तथा यह भी बताया कि वाहन स्वामी अमलेश यादव निवासी नदौली थाना रसड़ा जनपद बलिया एव अरबाज पुत्र हबीब निवासी नसीराबाद खुर्द थाना हलधरपुर जनपद मऊ मेरे साथ मिलकर अवैध गोवंश को लादकर सप्लाई करने का कार्य करते हैं। बरामद पिकअप से 6 राशि बछड़ा बरामद हुआ। मौके पर पकड़े गए महबूब अहमद को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया ।तथा अन्य की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया, उसी दौरान उसने गाड़ी को इटैली के तरफ मोड़ने के प्रयास में ओमप्रकाश मद्धेशिया उर्फ बादल की टीन शेड वाली दुकान में पिकअप घुसा दिया। ओमप्रकाश मद्धेशिया रतनपुरा प्रखंड के बिलौझा ग्राम पंचायत का निवासी है, और रतनपुरा भीमपुरा तिराहे पर चाय और मिठाई की दुकान चलाता है। गोवंश तस्करों की लापरवाही के चलते पिकअप वाहन उसकी दुकान में घुस गया। जिससे उसका काउंटर, फर्नीचर तथा मिठाई क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उसको 20000 की क्षति पहुंची है। यही नहीं उसके बगल में शिव भोले ठठेरा अंडा विक्रेता का 7 हजार का अंडा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। तथा एक साइकिल सवार भी उसकी चपेट में आ गया। साइकिल सवार की तो जान बच गई, परंतु उसकी साइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पशु तस्करों की लापरवाही के चलते 2 लोगों की जान बाल-बाल बच गई। व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण साहू के साथ मिलकर के अपने दुकान की हुई क्षति की पूरी सूचना थाना अध्यक्ष गंगासागर मिश्र को दे दी है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.