diwali horizontal

विजेता खिलाड़ियों को मेडल व टीशर्ट देकर किया गया सम्मानित

0 112

बहराइच।सांसद खेल स्पर्धा के अंतिम दिवस पर एकलव्य महाविद्यालय झुकिया में आयोजित खेलो मे विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज सुनील सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेन्द्र सिंह वर्मा,कैसरगंज ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन,लोकतंत्र सेनानी प्रमोद गुप्ता,प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड राजेश सिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह,डॉo अरविंद सिंह विसेन,विद्यालय प्रशासक अखंड प्रताप शाही आदि अतिथियों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया।सांसद खेल स्पर्धा में महिला सीनियर खो खो जरवल ब्लॉक से तरन्नुम निशा, 200 मीटर सीनियर महिला दौड़ में सुशीला देवी,400 मीo दौड़ महिला जूनियर आकांक्षा मिश्रा,400 मीटर की दौड़ जूनियर पुरुष गौरव सिंह,1600 सौ मीटर जूनियर पुरुष तौहीद अहमद,लंबी कूद महिला जूनियर सीमा बानो, सोलह सौ मीटर सीनियर पुरुष अनमोल लंबी को सीनियर पुरुष आदित्य श्रीवास्तव लंबी कूद सीनियर महिला रेखा वर्मा,तथा कैसरगंज ब्लॉक से लंबी कूद सीनियर महिला प्रार्थना बाजपेई, 200 मीटर दौड़ महिला महक गुप्ता 400 मीटर की दौड़ में महिला छाया राव खो खो जूनियर समसुद्दीन सोला सौ मीटर दौड़ जूनियर पुरुष शैलेंद्र चंद्र यादव, लंबी दौड़ सीनियर पुरुष विष्णु प्रताप सिंह, दो सीनियर पुरुष सुशांत सिंह लंबी कूद जूनियर महिला प्रार्थना बाजपेई, महिला को को सीनियर अपेक्स इंटरनेशनल कॉलेज,वॉलीबॉल सीनियर पुरुष में हुकुम सिंह इंटर कॉलेज,सहित तमाम विद्यालयो के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। तमाम विद्यालयो के शिक्षक गण अपने अपने विद्यालय के प्रतिभागी छात्र छात्राओ का हौसला अफजाई करते रहे। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. विनय प्रकाश सिंह महाविद्यालय के शिक्षक आशीष सिंह,दिव्या पोरवाल,यदवेंद्रा सिंह, राजन सिंह,ओम प्रकाश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.