diwali horizontal

जंगल से निकलकर आबादी में पहुचा गैंडा ग्रामीणों में दहशत

उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम गांव में तैनात

0 116

 

 

बहराइचl जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत भिवरा गांव में बीती शाम को अचानक गैंडा घुस गया। गैंडा पास के जंगल से निकलकर गांव की ओर आता देख लोगों में हड़कंप मच गया। गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। दहशत में आए ग्रामीणों ने तत्काल सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष शर्मा वन कर्मियों की टीम के साथ गांव पहुचे। जिन्होंने ग्रामीणों के द्वारा बताए गए स्थानों पर गश्त शुरू कर दी। इस दौरान गांव में एक ग्रामीण के गन्ने के खेत के निकट गैंडे के पगचिह्न मिले हैं। जिसे देखकर वन कर्मियों ने गांव में गैंडे के घुसे होने की पुष्टि की है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि गांव में गैंडे के घुसे होने की पुष्टि हुई। जिसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। वहीं गांव में गैंडा के प्रवेश की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। वन कर्मियों की टीम देर शाम तक गश्त में जुटी रही। इस दौरान वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह, वन दरोगा अभय यादव, वन रक्षक संतोष कुमार तथा अन्य वन कर्मी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.