diwali horizontal

बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के विभिन्न पदो के लिए हुए नामांकन.

0 114

 

 

अमेठी।स्थानीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य पदो के लिए गुरूवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।गुरूवार पहले दिन विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए।नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेंगी।इसके बाद नामांकन पत्रो की जांच और नाम वापसी के बाद अधिकृत प्रत्याशी घोषित होगे।
बताते चलें कि बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों हेतु आगामी दिनांक 22 दिसम्बर को मतदान होकर उसी दिन मतगणना होकर परिणाम घोषित होना है।उक्त चुनाव हेतु 15 दिसम्बर व 16 दिसम्बर 2022 को नामांकन किया जाना है।नामांकन के पहले दिन गुरूवार को अध्यक्ष पद हेतु विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र ‘बीपी मिश्र’ ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व सुनील कुमार श्रीवास्तव के समक्ष नामांकन दाखिल किया।कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया।आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन दाखिल किया।महासचिव पद पर राजेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।सचिव प्रशासन पद पर विनय कुमार श्रीवास्तव का नामांकन दाखिल हुआ।
चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव,सुनील कुमार श्रीवास्तव,गुरूप्रसाद त्रिपाठी,संजय कुमार शुक्ल के अनुसार शुक्रवार को भी नामांकन होगे।इसके बाद नामांकन पत्रो की जांच व वापसी के बाद अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.