diwali horizontal

प्रदेश में लाॅ बचा है न ऑर्डर, सिर चढ़कर बोल रहा अपराध : अभिषेक मिश्रा

0 152

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बयान जारी कर योगी सरकार बोला हमला

लखनऊ। हर दिन हत्या, हर दिन बलात्कार… राजधानी में सरेआम लूटपाट तो कहीं पुलिस के सामने भीड़ के हाथों लोगों की हत्याओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों से अपराध का यह सिलसिला अटूट है। जबकि प्रदेश सरकार का दावा है कि यूपी में अपराध में कही आई है। योगी सरकार की इस नाकामी ने विरोधियों को एक धारदार मुद्दा दे दिया है। कानून व्यवस्था को लेकर सपा, बसपा, आप और कांग्रेस सभी विरोधी मुखर हैं

 

मंगलवार को वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। एक बयान जारी कर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा, आज यूपी की जनता भयभीत है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नोएडा में पिछले 24 घण्टे में तीन सनसनीखेज हत्याएं हो गईं। नोएडा उत्तर प्रदेश की शान है। दिल्ली से सटे यूपी के इस महानगर में बड़े-बड़े बिजनेसमैन, सुप्रीम और हाई कोर्ट के तमाम जज और हाई सोसाइटी के लोग जहां रहते हों, वहां ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं

 

 

श्री मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने बड़े-बड़े दावे कर नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की थी, लेकिन आज नोएडा को सच्चाई सामने आ रही है, उससे लोग डरे हुए हैं। पुलिस की इतनी नाकामी और ऐसा जंगलराज यूपी में पहले कभी नहीं रहा। प्रदेश में न लाॅ बचा है और न ऑर्डर। अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है। क्राइम और भ्रष्टाचार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। अब सरकार बदलने का वक्त आ गया है। 2022 दूर नहीं है। इस सरकार के हटने के बाद ही व्यवस्था सुधर सकेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.