diwali horizontal

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित किया।

0 290

 

उत्तर प्रदेश :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराध नियंत्रण एवं कानून शिथिलता के साथ ही भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मामलों के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज पर आरोप है कि उनकी तैनाती की अवधि में गंभीर आरोप लगे हैं। गृह विभाग के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि दीक्षित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के रूप में तैनाती की अवधि में अनियमितताएं किए जाने तथा शासन मुख्यालय के निर्देशों का अनुपालन सही ढंग से नहीं किए जाने का भी आरोप है

उन्होंने कहा शासन एवं मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार नियमित रूप से पेट्रोलिंग किए जाने एवं बैंकों तथा आर्थिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं बाइकर्स द्वारा की जा रही लूट की घटनाओं को रोकथाम में इनके द्वारा अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही चेकिंग व पर्यवेक्षक का काम सही ढंग से किया गया है

इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि 3 माह में प्रयागराज की लंबी विवेचना में वृद्धि हुई है कोरोना महामारी के संबंध में भी शासन मुख्यालय द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने हेतु निर्देशों का भी जनपद में सही ढंग से पालन नहीं कराया गया है जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.