diwali horizontal

नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप

0 113

 

पनियरा/महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजूडेहरा निवासी रणजीत राजभर ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर नगर पंचायत में कूड़ा गाड़ी चलाने के ड्राइवर पद की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोषी व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। रणजीत की तहरीर के अनुसार क्षेत्र के एक नेता ने उसके भाई को नगर पंचायत में कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर के लिए नौकरी दिलाने के नाम पर उन्तालीस हजार रुपए डेढ़ साल पूर्व लिया था, लेकिन उसके भाई को नौकरी नहीं मिली। रुपया वापस मांगने पर उक्त नेता द्वारा डराया धमकाया जा रहा है।
इस बावत थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.