diwali horizontal

पिकअप के धक्के से बाईक सवार हुआ घायल।

0 107
चोपन/सोनभद्र :  बुधवार को थाना क्षेत्र के सिंदुरिया ओबरा मोड़ के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक मुरारी पाठक पुत्र अर्जुन पाठक उम्र 24 वर्ष ग्राम पेतराही थाना रावट्रसगंज बाईक से ओबरा से रावट्सगंज जा रहा था जैसे ही वह सिंदुरिया गाँव के समीप ओबरा मोड़ पर पहुचा तेज गति से आ रही पिकअप ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे उसके पैर में गंभीर रूप से चोट लग गई सुचना पर पहुची पुलिस ने लोगों की मदद से तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया |
Leave A Reply

Your email address will not be published.