diwali horizontal

बड़ौदा बैंक द्वारा मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0 83

मऊ। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं जिनके द्वारा ग्रामीण आजीविका आदि में व्यापक सुधार हो सके, के क्रम में एक सम्पूर्ण ऋण वितरण व वित्तीय साक्षरता का आयोजन बाबा भृगु आईटीआई कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रिय कार्यालय मऊ के उपक्षेत्रीय प्रबंधक ने किया। उक्त क्रम में उप क्षेत्रीय प्रबंधक प्रणव कुमार सिन्हा ने ज्यादा से ज्यादा बैंक से जुड़कर केसीसी/एनआरएलएम/एसएचजी आदि का लाभ उठाने की बात कही गई। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक एसएन राय ने माइक्रो इंश्योरेंस, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई से जुड़ने की अपील की और सरकार की रोजगार परक योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमआरवाई, और अलग अलग ऋण सुविधाओ से अवगत कराया। एफएलसी अमर सिंह कुशवाहा जी ने एसएचजी संचालन कर ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ते हुए अपने व्यक्तिगत वृद्धि के साथ ही साथ बैंक के व्यवसाय वृद्धि की बात कही। कार्यक्रम का संचालन शाखा प्रबंधक आशुतोष राय ने किया और बैंक से जुड़ी गुणवत्ता परक योजनाओं से अवगत कराया एवं कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत चेक के माध्यम से एसएचजी, डेयरी, सरल, व्यापार, मुद्रा ऋण, मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत ऋण वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अभिनव तिवारी, बर्महेशवर राय, अमित सक्सेना, पारसनाथ सिंह, रामविलास दुबे, शुभम दुबे आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.