
सिखों ने कड़ाके की ठंड में गुरु गोबिंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया
मनमोहक सजावट बनी आकर्षण का केंद्र, प्रकाश पर्व पर चला अटूट लंगर
बहराइच । तहिं प्रकाश हमारा भयो,पटना शहर विखे भव लयो” जैसे मधुर शबद, मनमोह लेने वाली सफेद फ़ूलों, पीले गेंदों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी, दरबार साहब अमृतसर गुरुद्वारे से आए रागी जत्था, शीत लहर में लंगर सेवा में लगी महिलाएं व बच्चे, श्रद्धा से मत्था टेकती हुई साध संगत ने बड़े प्यार व श्रद्धा से दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज का पावन प्रकाश पर्व मनाया।गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज खालसा पंथ के संस्थापक जिन्होंने देश और कौम की रक्षा के लिए अपना सरबंश दान कर दिया। ऐसे दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज का पावन प्रकाश पर्व आज गुरुद्वारा परिसर में मनाया गया जिसमें सुबह और रात्रि कीर्तन दरबार सजा। अमृतसर दरबार साहिब से आए रागी जत्था भाई अमृतपाल सिंह और शाहजहांपुर से आए ढाढी जत्था सुल्तान सिंह ने साध संगत जी को अपनी वाणी से निहाल किया। मटेरा, गौरा,धनौली, निहालसिंह पुरवा,पयागपुर, श्रावस्ती,फखरपुर की संगत भी इस प्रकाश पर्व पर शामिल हुए। गुरुद्वारे के हेडग्रंथी ज्ञानी विक्रम सिंह ने सरबत के भले अरदास की।इस पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा संरक्षक मनजीत सिंह शम्पी, जगनंदन सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह रम्पी, कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, मंत्री डाॅ. बलमीत कौर, परविंदर सिंह सम्मी,जसपाल सिंह,पवनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह मिंटू,आतमजीत सिंह, रविंदर सिंह,देवेंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह चावला,अर्शदीप, प्रीतपाल सिंह, डा बलजीत कौर,गुरजीत कौर, बलजीत कौर, दलजीत कौर, जसप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, रमिंदर कौर, चरनजीत कौर अन्य लोग शामिल रहे।