
रूपईडीहा(बहराइच)। भारत नेपाल सीमा से लगातार दूसरे दिन स्थानीय पुलिस ने 435 ग्राम स्मैक के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैlइस बारे में रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन पर आज मुखबिर से सूचना मिली कि चार व्यक्ति नाजायज स्मैक लेकर नेपाल की ओर जाने की फिराक में है।इस सूचना पर थाना के एसएसआई वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह एवं वरिष्ट उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मोदनवाल,कांस्टेबल धीरज कुमार,अशोक कुमार तिवारी, धर्मनाथ साहनी, रामवीर चौहान की टीम के साथ चारों व्यक्ति जिनमें ताज बाबू उर्फ समीर पुत्र मोहम्मद शमी उम्र करीब 23 वर्ष के पास से 110 ग्राम स्मैक, दूसरे व्यक्ति बबलू उर्फ मोहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद शमी उम्र 45 वर्ष के पास से लगभग 105 ग्राम स्मैक, तीसरे व्यक्ति संजय केवट पुत्र राजू केवट उम्र करीब 25 वर्ष के पास से 120 ग्राम स्मैक तथा दिनेश केवट पुत्र राजू केवट के पास से करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद हुईlयह सभी मोहल्ला घसियारन टोला थाना रुपईडीहा के निवासी हैं।जानकारी के अनुसार पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ 17 लाख रूपये आंकी गई है । उपरोक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गईlमालूम हो कि बढती ठन्ड में नेपाल सीमा पर तस्कर सक्रिय हो गये हैं और भारत व नेपाल दोनों देशों में नशीले सामान की सप्लाई करने में लगे हैंlजिस कारण पुलिस को सूचना मिलने पर गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी हो रही हैl