diwali horizontal

मनरेगा महिला मेटो ने ब्लॉक कर्मी घोषित किए जाने की मांग की

0 78

 

सीतापुर। मनरेगा महिला में ग्रामीण विकास समिति के द्वारा 5 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें प्रदेश विधिक सलाहकार सुरेंद्र कुमार आजाद के द्वारा महिला मेट्रो से संबंधित 5 सूत्री मांग पत्र के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त महिला मेटो का चयन निर्गत शासनादेश संख्या 08/ 2021/290/38-7 2021/08 मनरेगा/2021, 8 मार्च 2021 के अंतर्गत महिला मेटो का चयन किया गया था। प्रदेश सलाहकार के द्वारा अपनी मांगों के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई कि उत्तर प्रदेश के समस्त महिला मेटो को नियमित रूप से मासिक मानदेय सहित ब्लॉक कर्मी घोषित कर नियुक्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायत में जो भी महिला मेट नियुक्त हुई हैं। वहां पर अब नई नियुक्ति ना की जाए और 20 श्रमिकों को लगा प्रतिबंध हटाया जाए एवं महिला मेट के हस्ताक्षर के बिना मास्टर रोल पास ना किया जाए। उत्तर प्रदेश के समस्त महिला को ग्राम पंचायत स्तर पर जियो टैगिंग का संपूर्ण अधिकार देकर शासन द्वारा स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की। उत्तर प्रदेश के समस्त महिला मेट्रो को कार्यस्थल पर आकस्मिक दुर्घटना घटित होने पर मुचलका पच्चीस लाख रुपए तत्काल सहायता धनराशि व बीमा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की। उत्तर प्रदेश के समस्त गर्भवती महिला मित्रों को मार तत्व अवकाश के साथ-साथ प्रसूति सहायता भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। विधिक सलाहकार के द्वारा जिलाधिकारी से उक्त मांगों को न्याय हित में शीघ्र पूर्ण कराने के आदेश प्रदान करने की मांग की। इस अवसर पर गायत्री देवी, सुरेश्वरी शांति देवी, सीमा पाल, पम्मी वर्मा, ममता देवी, रुचि यादव, शैल कुमारी, पप्पी, ममता देवी, बबली, आरती, पूजा यादव, प्रीति, शशि देवी, ममता, प्राची सिंह, प्रीता भार्गव, आरती मिश्रा, आरती देवी, रेशमा सिंह, अनिला, गुड़िया कश्यप आदि अन्य महिला में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.