diwali horizontal

आज एक्सपो का दूसरा दिन

0 104

नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से हो गई है, आज एक्सपो का दूसरा दिन है। लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। ऑटो एक्सपो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम ग्रीन हाइड्रोजन पर ट्रेन, विमान, ट्रक और बसें चला सकते हैं। आज, भारत इस ऊर्जा का आयातक है, लेकिन उद्योग नवाचार के साथ, भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यातक होगा। खुशी है कि ऑटोमोबाइल उद्योग वैकल्पिक ईंधन के बारे में गंभीरता से सोच रहा है।

बता दें कि ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों के साथ ही कई स्टार्टअप भी शामिल हुए हैं। इनमें मारुति सुजुकी, एमजी, ग्रीव्स कॉटन, जेबीएम, अशोक लीलैंड, वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल, ह्यूंदै, किआ, बीवाईडी, क्यूमिंस, टोयोटा, लैक्सस, अतुल ऑटो, मैटर मोटरवर्क्स, टॉर्क मोटर्स, बनेली, कीवे, मैटा, टाटा मोटर्स, हैक्सल मोटर्स, सन मोबिलिटी, एसएमएल इजूजू, ओमेगा मोबिलिटी, जूपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस, एमटीए ई-मोबिलिटी, मोटोवॉयट मोबिलिटी, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स, अल्ट्रा वॉयलट, प्रावेग जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.