diwali horizontal

भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देशों में खड़ा

0 113

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देशों में खड़ा है। जिस तरह से पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं, साल 2047 तक देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में शुमार होग। आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत जब बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है। यूक्रेन रूस युद्ध में भारतीय छात्रों को निकालने के लिये पीएम ने कुछ देर के लिये तो युद्ध भी रुकवा दिया था।

साल 2019 के घोषणा पत्र में भी इस बात का ख्याल रखा गया। जो कहा वो पूरा किया, अब कॉमन सिविल कोड लागू करने पर काम किया जा रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र सत्यवादिता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उनका जीवन हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम में समाज के चंद्र किशोर रस्तोगी, डॉ. अनिल रस्तोगी और प्रकाश चन्द्रा को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.