diwali horizontal

विशेष संचारी रोग संयुक्त अभियान नगर निगम अयोध्या एवं फाइलेरिया अनुभाग ने किया शुरू

0 213

अयोध्या: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 01 से 30 अप्रैल 2023 तक संचालित होने वाले  विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या एवं स्वास्थ्य विभाग के फाइलेरिया अनुभाग द्वारा  संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। इस संयुक्त अभियान में सफाई, लार्वानिरोधक छिड़काव एवं फागिंग कराया जाएगा। संयुक्त अभियान का शुभारंभ आज सरपतहिया सिविल लाइंस में सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला व फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी डी के श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्र में साफ-सफाई एवं लार्वानिरोधक छिड़काव कार्य कराया गया तथा लोगों को सफाई और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर एम शुक्ला, जेडएसओ क्षितिज मिश्रा, एफएसआई देवी शुक्ला, राजेश वर्मा, फाइलेरिया निरीक्षक एस पी मौर्या, दीपक तिवारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.