diwali horizontal

मलिहाबाद मे बेग आई सेंटर ने मोहम्मद शारिक खा़न मेमोरियल ट्रस्ट के साथ मिल कर फ्री आई कैम्प का आयोजन किया।

0 123

लखनऊ: हर महीने की तरह इस माह भी मलिहाबाद के बख़्तियारपुर मे बेग आई सेंटर ने मोहम्मद शारिक खा़न मेमोरियल ट्रस्ट के साथ मिल कर फ्री आई कैम्प का आयोजन किया। कैम्प मे क़रीब 110 मरीज़ देखे गये। यहां पर आंखों की जांच करने के पश्चात दवाओं का वितरण किया गया।

कैंप में मुख्य अतिथि सीनियर जर्नलिस्ट हुसैन अफसर के हाथों मरीजों को फ़्री मे चश्मे भी बांटे गये, बेग आई सेंटर के डॉक्टर असलम बेग के साथ उनकी पूरी टीम जिसमे डॉक्टर बेग के साथ डॉ० नौशीन और डाक्टर शिवांग नें मरीज़ देखे ओर पैरामेडिकल स्टाफ रुबी , रहनुमा और संजय ने चश्मे और दवाइयां दी, पूर्व प्रधान युसुफ खान, और सोशल एक्टिविस्ट ताहिरा हसन, रूबीना मुर्तुजा, नुजहत बेग ने भी इस कैम्प मे शिरकत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.