
सोनभद्र: जैसे जैसे नगर निकाय चुनाव के नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे निकाय चुनाव का पारा भी अपने चरमोत्कर्ष पर है जहां रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ.प्र.सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने चोपन वैरियर पर सोननदी के किनारे बने पार्क में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज मौजूदा सरकार लगातार समाज के हर वर्ग के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं को संचालित कर रही है चाहे वह आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, मुफ्त राशन योजना, उज्जवला योजना विभिन्न योजनाएं ताकि कोई भी व्यक्ति विकास से अछूता न रह सके आगे उन्होंने निषाद समाज के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि निषाद पार्टी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी उस्मान अली को चुनाव चिन्ह भोजन भरी थाली व सभासद प्रत्याशियों की कमल के फूल पर अपना मत देकर भारी से भारी मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराये ताकि नगर पंचायत चोपन के विकास की गति और भी तेजी से हो सके वहीं इसकी गुंज प्रदेश ही नहीं दिल्ली तक गुंजेगी और आपका नगर पूरे नगर पंचायतों में अव्वल नजर आये। वही उन्होंने अपने वादे में विकास की गंगा की झड़ी लगा दिये
और आगे कहा कि आप सभी मेरा नम्बर रख लीजिए अगर किसी को कोई समस्या होती है तो मैं आपके साथ खड़ा नजर आऊंगा क्योंकि विकास की कड़ी में बहुत सारी योजनाओ को जनता तक सीधे पहुंचाया जायेगा। वहीं चेयरमैन प्रत्याशी उस्मान अली ने भी जनता जनार्दन से 11तारीख को भोजन भरी थाली व सभासद प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जिससे चोपन के हर कोने तक अन्तिम व्यक्ति तक विकास की गंगा बहाने की अपील की ।इस मौक पर सत्येन्द्र आर्या,भाजपा जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, प्रदीप अग्रवाल, संजीव त्रिपाठी, सत्यप्रकाश तिवारी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, रोहित बिन्द, विकास सिंह छोटकू, सहित सैकड़ों की संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रहे।