diwali horizontal

राजधानी के कई जगहों पर लगी आग, दर्जनों बाइक जलकर राख

0 115

लखनऊ: गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है।

राजधानी में कई थाना क्षेत्रों में आग की सूचनाएं आई है

वही वज़ीरगंज थाना क्षेत्र में अलग अलग समय पर तीन जगहों पर आग लग गयी

 

 

 

 

 

सुबह लगभग 5 बजे सेलिब्रेशन लॉन के चौथी मंजिल पर आग लग गयी

लॉन के तीसरे माले पर गर्ल्स हॉस्टल भी था जिसमे लगभग 30 से 40 लड़किया थी जिनको सकुशल बाहर निकल लिया गया

वही शाहिद अपार्टमेंट के बाहर खड़ी कार के बोनट में आग लग गयी

जिसको स्थानीय लोगो द्वारा बुझा दिया गया

इसी के साथ सिविल कोर्ट के गेट नंबर दो पर खड़े वाहनों में आग लग गयी,

जिसमे दर्जनो दो पहिया वाहन जलकर राख हो गए

बताया जा रहा है कि तार में शार्ट सर्किट होने से बाइक पर आ गिरा जिससे आग लग गयी

फिलहाल मौके पर पहुची पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.