diwali horizontal

पुलिस अधीक्षक ने आज, परेड/पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

0 110

हमीरपुर: जनपद हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक ने आज परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया  परेड की सलामी ले कर परेड/ड्रिल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए यूपी-112/थानों की गाड़ियों (2 पहिया/4 पहिया) के रख-रखाव एवं वाहन में मौजूद उपकरणों आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए साथ ही फायर सर्विस वाहनों को चेक किया गया,

और फायर सर्विस कर्मियों ने मॉक ड्रिल कर आग से बचाव का तरीका दिखाया  पुलिस भोजनालय / आरओ प्लांट का निरीक्षण कर .पुलिस स्टोर रूम व अर्दली रूम का निरीक्षण किया पुलिस कंट्रोल रूम व एम.टी. शाखा का निरीक्षण किया क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर शस्त्रागार में रखे शस्त्रों के रखरखाव को चेक किया गया इसके साथ ही पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई को देखा गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.