diwali horizontal

उप निदेशक कृषि ने कृषकों के साथ किया संवाद

0 69

बहराइच :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जिले के समस्त अवशेष पात्र कृषकों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित किये जाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में 22 मई से 10 जून 2023 तक आयोजित होने वाले “ग्राम पंचायत स्तरीय संतृप्तीकरण अभियान” अन्तर्गत उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने एडीओ प्रवीण सिंह व प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार जितेन्द्र कुमार के साथ ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत भिलौराकाजी, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए सुधाकर शुक्ला व कुलदीप वर्मा ने विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत प्रतापपुर उपरहर तथा वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए श्रीमती प्रिया सिंह व पंकज कुमार वे तेजवापुर की ग्राम पंचायत यादवपुर एवं रामगढ़ी आयोजित शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नामित कर्मचारियों द्वारा उपस्थित कृषकों की के अभिलेखों का परीक्षण, अपंजीकृत कृषकों का पंजीकरण आदि कार्य सम्पादित किये जा रहा था। निरीक्षण के दौरान सभी ग्रामों में कृषि, राजस्व व अन्य विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम प्रधान आदि उपस्थित मिले तथा कृषकों के द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे अभिलेखों के आधार पर किसान सम्मान निधि लाभ से वंचित कृषकों का डाटा एकत्र करते हुये मौके पर ही समाधान की कार्यवाही की जा रही थी।
डीडी ऐग्री श्री शाही ने कृषकों को सुझाव दिया कि खरीफ में बोई जाने वाली फसलों के प्रमाणित एवं संकर बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध है जिनकी खरीद पर किसानों को अनुदान भी अनुमन्य है।  श्री शाही ने बताया कि सरकार द्वारा कृषि विभाग की निगरानी में राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर कम्पनियों द्वारा संकर बीज का वितरण प्रभारियों की निगरानी में कराया जा रहा है। कृषकों को सुझाव दिया गया कि बारिश हो गई है इसलिए कृषक नर्सरी डालने का कार्य प्रारम्भ कर दें। मौजूद कृषकों को मिलेट्स (श्री अन्न) की बुवाई हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।
उप निदेशक कृषि ने कृषकों को बताया कि जिले के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर ढैचा बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। जिसकी बुवाई करके 45 दिन बाद खेतों में मिलाकर अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाकर अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। श्री शाही ने राजकीय कृषि बीज भण्डार गजाधरपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर प्रभारी से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.