diwali horizontal

आगामी त्यौहार श्रावण मास, कांवड़ यात्रा व बकरीद के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

0 73

 प्रयागराज:  आने वाले आगामी त्यौहार श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एंव बकरीद को मद्देनजर रखते हुए बुधवार को लालापुर थाने में थानाध्यक्ष अजय मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।

जिसमें उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष लालापुर ने कहा कि बकरीद व सावन मास में माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

यदि किसी प्रकार के अराजक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न करते हैं तो उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा। आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो

।अगर किसी के द्वारा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बकरीद में तय जगह ही कुर्बानी दी जाए, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।बैठक में ग्राम प्रधानो को कहा गया कि

सावन माह में मंदिरों की साफ सफाई की व्यवस्था सही तरीके से सुनिश्चित की जाए ताकि सावन माह के पवित्र महीने में मंदिर क्षेत्र में जल जमाव व कचरा न एकत्रित होने पाए। इस मौके पर लालापुर ग्राम प्रधान शंकरलाल पाण्डेय, उमाशंकर, अनूप मिश्रा,राजू पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, विजय कुमार निषाद सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.