diwali horizontal

कांशीराम कॉलोनी में किया गया सत्यापन ,अवैध तरीके से कब्जा करने वालों और किराए में रह रहे लोगों में मचा हड़कंप

0 133
हमीरपुर: मुख्यालय स्थित कांशीराम के माकन आवंटन में धांधली की शिकायत लगातर प्रशासन को मिल रही थी। इसको लेकर आज एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक के निर्देश पर कॉलोनी में निवास कर रहे लोगों के सत्यापन का कार्य शुरू कराया गया। जिससे बिना किसी आवंटन या दूसरे से किराये पर लेकर निवास कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।
यह शिकायत रानीलक्ष्मीबाई पार्क स्थित कांशीराम कॉलोनी की थी। यहां 36 ब्लाकों में सैकड़ों की संख्या में आवास हैं। जिन्हें सरकार ने गरीबों के लिए बनवाकर आवंटित किया था। मगर विगत कुछ समय से कांशीराम कालोनी में तमाम लोग दूसरे से किराये में माकन लेकर या बिना किसी आवंटन के रह रहे थे। शिकायत मिलने के बाद एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक ने कांशीराम कालोनी के आवासों में रह रहे लोगों के सत्यापन के लिए डूडा, नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए।
 आज से शुरू हुई जांच से बिना किसी आवंटन के रह रहे या फिर दूसरे के आवंटन में किराए से रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक ने बताया की तीन नायब तहसीलदार के नेतृत्व में सुमेरपुर कुरारा छानी में जांच चल रही है, जो तीन दिन में पूरी होनी है। जांच पूरी होने पर पता चल सकेगा की सत्यापन में कितने लोग सही पाए गए या कितने लोग गलत तरीके से कॉलोनी में रह रहे हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.