diwali horizontal

Nuh incident को लेकर Mayawati ने उठाए सवाल, बोलीं- हरियाणा सरकार हिंसा रोकने में नाकाम

0 113

लखनऊ:हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर बसपा सुप्रीमों मायावती ने खट्टर सरकार को आड़े हाथ हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हिंसा सरकार की नाकामी से हुई है, वहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।

हरियाणा में खुफिया तंत्र पूरी तरह फेल साबित हुआ है। अगर खुफिया तंत्र काम कर रहा है होता तो वहां पर हिंसा रोकी जा सकती थीमणिपुर की घटना पर सरकार को घेरते हुए मायावती ने कहा कि वहा पर बहुत शर्मनाक घटना हुई है। लोगों की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। BSP सरकार में यूपी में कानून का राज था। प्रस्तावित यात्रा को सुरक्षा क्यों नहीं दी। वहीं उन्होंने हरियाणा की जनता से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.