diwali horizontal

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर सोनभद्र शिक्षा रथ को किया रवाना

0 80
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश राज्य में पिछले 3 वर्षों से बालिका शिक्षा पर कार्य कर रही गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स के “सोनभद्र शिक्षा रथ” को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवारना किया। ये रथ जिलें के 25 गावों में 10 दिनों तक चलाया जाएगा।
इस रथ का उद्देश्य ग्रामीण और शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग की बालक-बालिकाओं को शिक्षा के लिए समुदायों को प्रोत्साहित करना, जिससे इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं का स्कूल में नामांकन हो सकें। एजुकेट गर्ल्स का ये शिक्षा रथ बड़े एलईडी डिस्पले से लैस है,  जिसमें बालिका शिक्षा के महत्व को लेकर विभिन्न सामग्री गांव वालों को दिखाकर उन्हें जागरूक तथा रैली और मोहल्ला बैठकों के जरिए लोगों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नवीन पाठक ने कहा,”एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा जो शिक्षा रथ चलाया जा रहा है यह एक सराहनीय कार्य है। विशेष रूप से शिक्षा रथ का उपयोग कर लोगों को जागरूक करने का जो नवाचार संस्था ने अपनाया है, मुझे यकीन है कि इस प्रयास से अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।”
एजुकेट गर्ल्स संस्था के डिस्ट्रिक्ट मेनेजर अभिनव दुबे ने कहा,” एजुकेट गर्ल्स संस्था बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गांव-गांव में समुदाय को जागरूक कर रही है। हमने जिला प्रशासन तथा जिला शिक्षा केंद्र के साथ मिलकर शिक्षा के महत्व को प्रसारित करने के लिए शिक्षा रथ शुरू किया है। हमें उम्मीद है कि हम इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा बच्चों का स्कूल में नामांकन करने में सफल हो पाएंगे।”
इस मौके पर संस्था के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर आशिष, संचार अधिकारी मोहम्मद महताब, अशोक,प्रियंका, सरोज, सुषमा, विजय, मनोज, संवेदना, निर्वेश, अरचना, कुलदीप, सुनील मौजूद रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.