diwali horizontal

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  के आव्हान पर मोहान प्रभारी डॉ आंचल वर्मा के निर्देशानुसार 164 मोहान विधानसभा के जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई। 

0 101
उन्नाव: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  के आव्हान पर मोहान प्रभारी डॉ आंचल वर्मा के निर्देशानुसार 164 मोहान विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह जी के नेतृत्व में सभी 40 सेक्टरों में चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार में किए गए जनहित के कार्यों पर चर्चा की गई ।
विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह ने चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देकर उनका सम्मान बढ़ाया वहीं मेट्रो, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस्वे जैसी योजनाओं का लाभ मिला।
इस बीच नि. राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा राहुल यादव ने कहा समाजवादी पेंशन से महिलाओ को जोड़कर उनका स्वाभिमान बढ़ाया और आज बीजेपी सरकार में मणिपुर जैसी घटनाओं ने दुनिया में देश का मान घटाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल यादव , शिव सिंह , सुरेन्द्र सिंह, राजेश यादव , लतीफ़ उस्मानी गोलू , रतीभान , संदीप सिंह , संतराम यादव , विजय यादव , दिग्विजय सिंह , अशोक यादव दादुवा , अनुपम वर्मा , सुरेन्द्र बहादुर , पुत्ती सिंह , अमर सिंह यादव , ओम प्रकाश रावत  व डॉ. जितेन्द्र विश्वास ने अहम भूमिका निभाई।
Leave A Reply

Your email address will not be published.