diwali horizontal

आधा दर्जन ग्रामीणों को आवारा सांड ने किया घायल।

0 124

उन्नाव: हसनगंज क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग गांव मे आवारा सांड ने आधा दर्जन ग्रामीणों को घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ।  जयराम पुत्र झेदू को आवारा सांड ने पटक कर गम्भीर घायल कर मरणासन्न कर दिया। यह  सुन पूरे गांव के लोग लाठी डंडों व भाला लेकर बचाने पहुचे तो  सांड को पकडऩे का प्रयास करने लगे तो सांड ने उतपात मचाते हुए बादल पुत्र शिवराम , रेशमी पुत्री राम आसरे, माया पुत्री मुनेश्वर, रामबाबू पुत्र गुरुदीन सहित अन्य को दौडा दौडा कर सांड ने पटक पटक कर घायल कर दिया । यह लोग जैसे तैसे अपनी जान बचाने के लिए घरो मे घूस गये तब जा कर सांड ने पीछा छोडा।

जयराम गम्भीर रूप से घायल हो गया  उसके शरीर मे कई जगह फैक्चर हो गया, बादल का जबडा फट गया है लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल मे इलाज चल रहा है । रेशमी व माया भी गंभीर घायल हुई है क्षेत्र मे ही निजी अस्पताल से इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बहुत बडी घेरा बंदी कर रस्सी व जाल के सहारे से सांड को पेड से बांध दिया है लेकिन अभी तक पशुपालन का कोई भी जिम्मेदार नही पहुंचा है

ग्रामीणों ने हसनगंज पुलिस को भी सूचना दिया है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मदद किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.