diwali horizontal

ग्राम प्रधान के लिए 5 , सदस्य के लिए 4 नामांकन हुए।

0 151

उन्नाव: विकास खण्ड हसनगंज क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान के निधन होने के बाद प्रधान का पद रिक्त हो गया था। जिसके चलते आज 5 नामांकन हुए।

आप को बताते चले कि हसनगंज ब्लाक क्षेत्र के अमोइया के ग्राम प्रधान साहब लाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। अमोइयां ग्राम प्रधान पद के लिए अमर सिंह, रोशन लाल, राम औतार,अरविंद,सतेंद्र  पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किया है ,इसके अलावा धोपा जमुरिया में वार्ड नंबर 7 में सदस्य पद के लिए चार उम्मीदवारों में भीखा ,मुकेश,भागौती, रजनीश ने नामांकन पत्र जमा किया।

एडीओ पंचायत उपेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रधान के लिए पांच उम्मीद वारो ने पर्चा जमा किया है , सदस्य पद के लिए चार।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.