diwali horizontal

बलहा में तीस भाइयों ने अपनी बहनों को दिया आयुष्मान कार्ड।

0 107
बहराइच: जनपद में नारी सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अभिनव एवं मार्मिक पहल पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना के दिशा निर्देश में जिले के समस्त विकास खण्डों में आयोजित किये गये
कार्यक्रम के दौरान लगभग छह सौ पचास भाइयों द्वारा अपनी बहनों को आयुष्मान कार्ड का उपहार दिया गया।इसी क्रम में विकास खण्ड बलहा अन्तर्गत ग्राम पंचायत बगहा के पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित करके विकास खण्ड की तीस बहनों को उनके भाइयों ने पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए इस खूबसूरत उपहार आयुष्मान कार्ड को भेंट किया गया इस दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी की इस अनूठी पहल को कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब सराहा।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बलहा सौरभ श्रीवास्तव सहित विकास खण्ड के अधिकारी कर्मचारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.