diwali horizontal

दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज ने मनाया अर्थोत्सव

0 119

प्रयागराज:   शनिवार डी. पी. एस. के प्रांगण में अर्थोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस समारोह का शुभारंभ श्री सचिन अग्रवाल (सी. ए.) मेंबर ऑफ इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) के कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सोनू सिंह एवं प्राचार्या डॉ सुजाता सिंह की उपस्थिति में किया गया। विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन जैसे इकोनॉमिक इश्यू, टॉक रॉक्स, लोगो एंड पोस्टर डिज़ाइनिंग, न्यू बिज़नेस आईडिया सेल्स रॉक स्टार आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया । मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्यों द्वारा बच्चों को फेस्ट की प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराने के साथ ही डी. पी. एस. प्रयागराज के शैक्षिक वातावरण की सराहना करते हुए बच्चों को इससे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्राइज़ ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.