diwali horizontal

रामपुर: गला दबाकर बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पिता बोला- गिरफ्तार कर लो मुझे

0 245

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रामपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रंसग से खफा पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। यह सुनकर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

यह घटना रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर का है। नूर अहमद पिछले 18 साल से अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रहा था। लेकिन लॉकडाउन के बाद से परिवार गांव में ही रह रहा था। नूर अहमद ने बताया कि वह अपनी बेटी चांदनी बी की हरकतों से बहुत परेशान था। उसकी बेटी दो बार एक युवक के साथ भाग गई थी। इस पर उस उसने अपनी बेटी को मार डाला। बुधवार रात आठ बजे नूर अहमद थाने पहुंचा और पुलिस वालों से बोला कि उसने अपनी बेटी चांदनी बी की हत्या कर दी है

 

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन उसकी पत्नी बता रही है कि पिता ने ही बेटी को मारा है। तमाम लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.