diwali horizontal

अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ पर पकड़ा गया दो करोड़ का सोना, अंडरगारमेंट में छिपा कर ला रहा था तस्कर

0 307

लखनऊ  : के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक तस्कर से दो करोड़ के अधिक के मूल्य का सोना बरामद किया है। तस्कर 33 सोने के बिस्कुट अपने अंडरगारमेंट में छिपाकर रियाद से लखनऊ ला रहा था

 

बुधवार की रात रियाद से लखनऊ आई फ्लाइट जी8 6451 से तस्कर सोना लेकर आ रहा था। कस्टम अधिकारियों ने शक होने पर उसकी जांच की जिसमें लगभग चार किलो सोने के बिस्कुट बरामद हुए बताया जा रहा है कि इस सोने की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ नौ लाख रुपये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.