diwali horizontal

समाजवादी पार्टी नेता नदीम खान के नेतृत्व में बेरोज़गारी को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन

0 253

लखनऊ : देश की गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण व नौजवानों की बीच नौकरी की कमी को लेकर समाजवादी पार्टी युवा नेताओं ने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया शिया कॉलेज के पास खदरा सीतापुर रोड लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता नदीम खान के नेतृत्व में बेरोज़गार युवाओं ने बढ़ती हुयी बेरोज़गारी को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय बेरोज़गारी दिवस मनाया

जिसमें सेकड़ो की संख्या में बेरोज़गार युवाओं ने हिस्सा लिया अपनी अपनी डिग्रियों को लेकर युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए डिग्रियों को प्रतीकात्मक रूप से आग के हवाले किया। प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुचाया। नदीम खान के नेतृत्व मे कुछ समाजवादी साथी जेल भी गए जिनमें प्रमुख नदीम खान, हाजी शफीक अंसारी पूर्व नगर सचिव, असलम नदवी, शादाब खान, आफताब, करन,तमीम, अरशद, मुकुल, राजा और अन्य समाजवादी साथी शामिल है

युवा नेताओं ने कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी संस्थाओं का निजी करण व नौजवानों की बीच नौकरी की कमी इन सभी मुद्दों पर मोदी सरकार फेल दिखती है। यह सिर्फ और सिर्फ सरकार की दिशाहीन नीतियों जैसे कि रातों-रात नोटबंदी कर देना, बिना किसी नीति के जीएसटी लागू करने का नतीजा है। जिसका भुगतान आज सारे देश की जनता कर रही है।

नौजवानों को देश को बीजेपी सरकार और पूंजीपतियों से आजाद कराना होगा। क्योंकि इस सरकार ने देश को उद्योगपतियों जैसे अडानी, अंबानी का गुलाम बना दिया है। मोदी सरकार जब से आई है देश के महारत्नों को सिर्फ और सिर्फ बेचने का काम कर रही है।

जैसे भारतीय रेल, एयर इंडिया, भारत संचार निगम लिमिटेड, एलआईसी, भारत पैट्रोलियम जैसे अन्य महारत्नों को उद्योग पतियों के हाथ बेचने का काम कर रही है। ऐसे निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने और देश को बीजेपी से आजाद कराने का समय आ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.