diwali horizontal

Elvish Yadav की बढ़ी मुश्किलें

0 65

नोएडा-NCR: नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा। नोएडा पुलिस के सवालों का एल्विश यादव सामना करेगा। 5 आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मिल सकती है। गिरफ्तार राहुल से एल्विश का सामना हो सकता है। एल्विश यादव को नोटिस में 1 सप्ताह का समय दिया गया है। नोएडा सेक्टर-20 पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा है।

 

बता दें, एल्विश यादव ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। एल्विश ने कहा था, मैं यूपी पुलिस का पूछताछ और जांच में मैं सहयोग करूंगा। इस मामले में पुलिस ने एल्विश समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया था। गिरफ्तार लोगों के पास से 9 सांप और जहर बरामद हुआ था। एल्विश यादव पर स्नेक बाइट और रेव पार्टी कराने का आरोप है। नोएडा-NCR में नशे के लिए सांपों की सप्लाई का आरोप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.