diwali horizontal

अयोध्या में पहली बार योगी कैबिनेट बैठक

0 120

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है. अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही है. जिसके लिए सीएम योगी आज सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंच गए थे. राम की नगरी अयोध्या में सीएम योगी अपनी कैबिनेट बैठक में शामिल होने से पहले कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन और पूजा-अर्चना की है.

बता दें कि अयोध्या में राज्य कैबिनेट की यह पहली बैठक होने जा रही है. बीजेपी की सीएम योगी सरकार ने इससे पहले साल 2019 में प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक की थी. फिलहाल इसी श्रृंखला में आज अयोध्या में रामलला की जन्मस्थली पर कैबिनेट की बैठक का आयोजन हो रहा है. मंत्रीमंडल की इस बैठक का आयोजन अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में किया जाएगा. बैठक के बाद सीएम योगी की कैबिनेट अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.