diwali horizontal

ओम प्रकाश राजभर ने कहा सभी नेता दो दोमुंहा साप होते है मै भी हूँ

0 118

लखनऊ : भाजपा गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद से मंत्री पद की शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा है कि सभी नेता दोमुंहा सांप होते हैं। कौन कब किसके साथ जाएगा या साथ छोड़ेगा यह देश प्रदेश की जनता कई बार देख सुन चुकी है। मैं राजनीति में हूं तो मैं भी दोमुंहा सांप हूं

मंगलवार को राजभर ने कहा कि राजनेताओं के दोमुंहा सांप होने के कई उदाहरण हैं। मसलन सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधनों का होना और टूटना, बसपा, सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होना और टूटना, नीतीश का भाजपा के साथ आना और फिर लालू के साथ चले जाना आदि। उन्होंने कहा है कि अब भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार में विलंब कर रही है। मिशन 2024 को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार का काम तत्काल किया जाना चाहिए

उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गंठबंधन घटक दलों के कई नेता लगातार उनसे संपर्क स्थापित कर रहे हैं। ये नेता बार-बार उन पर साथ आने का दबाव डाल रहे हैं। जदयू, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, कांग्रेस के कई नेताओं ने उनसे संपर्क साधा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.