
लखनऊ : बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम का प्रदेश की योगी सरकार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा है और 21 सितंबर को सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाई है। उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें

और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं। वही समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और उन्हें कानून-व्यवस्था व बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन सहित पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। बता दें कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए। वहीं, विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड करता रह