
मसौली बाराबंकी : राष्ट्रीय राजमार्गों पर यमराज बनकर घूम रहे आवारा पशुओं से टकराकर दो बॉइक सवार हॉइवे पर गिर गये इसी बीच तेज रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । लखनऊ स्थित ओमेक्स कम्पनी में काम करने वाले बलिया जनपद के थाना रसड़ा के ग्राम रामपुर निवासी 35 वर्षीय शमशेर सिंह पुत्र हसवंश सिंह अपने साले शैलेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश चौहान के साथ अपनी पैशन प्रो बॉइक नम्बर यूपी 32 एच जेड 6698 से लखनऊ जा रहे थे
इसी बीच सफदरगंज थाना क्षेत्र के पारिजात शक्तिपीठ के सामने बॉइक सवार एक साँड़ से लड़कर हॉइवे पर गिर गये तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा एक भारी वाहन शमशेर सिंह चौहान के सिर को कुचलता हुआ भाग निकला जिसमे शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी । दुर्घटना की सूचना पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने घायल युवक को हॉइवे की एम्बुलेन्स 1033 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक का पँचनांमा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।