diwali horizontal

जुआ की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस जुआरी की हुई अचानक मौत

0 111

लखनऊ : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जुआ होने की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ा था, जिसमें गाड़ी में बैठाते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के विकास नगर का है जहां मौके से पहुंची पीआरवी ने 2 जुआरियों को पकड़ा। पीआरवी जब उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी एक युवक बेहोश हो गया। उसको राम मनोहर लोहिया अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

इस घटना से हर कोई हैरान है, पुलिस मामले की जांच कर रही है आखिर मामला क्या है, वहीं लोग हार्ट अटैक की आशंका जता रहे है, फिलहाल अभी तक डॉक्टर ने इस मृत्यू की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.