
लखनऊ : महाराष्ट्र में हंगामे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की है। इसके बाद से सीएम योगी को शनिवार से ही बड़ी संख्या में बधाई मिल रही है। प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान यूपी में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर अहम चर्चा भी हुई
यूपी में फिल्म सिटी की घोषणा के बाद अभिनेत्री कंगना राणौत समेत कई फिल्मी हस्तियां सीएम योगी के एलान की सराहना कर चुके हैं। प्रदेश में फिल्म सिटी निर्माण को लेकर भंडारकर ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान कई अहम चर्चा की। इसके बाद योगी ने मधुर भंडारकर को अयोध्या के राम मंदिर के प्रसाद के तौर पर सिक्का, रामचरित मानस, तुलसी माला और भव्य दिव्य कुम्भ की कॉफी टेबल बुक भेंट की
आपको बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने कहा था कि देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की जरुरत है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने को तैयार है। हम देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी तैयार करेंगे। इसकी स्थापना के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। फिल्म सिटी, फिल्म निर्माताओं को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा। रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। उन्होंने इसके लिए भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं
इसके बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी बनाने के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एलान का स्वागत करते हुए शनिवार को कंगना रानौत ने ट्वीट किया। फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने ट्वीट में लिखा कि ‘मैं इस घोषणा की सराहना करती हूं, योगी आदित्यनाथ जी। हमें फिल्म उद्योग में कई सुधारों की आवश्यकता है। सबसे पहले हमें एक बड़े फिल्म उद्योग की आवश्यकता है। जिसे भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाता है। जिसे हम कई कारकों के आधार पर विभाजित करते हैं। हॉलीवुड फिल्मों को इसका लाभ मिलता है।