
मेरठ; राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर और कांग्रेस को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को सपा और कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट बंद करके प्रदर्शन किया। उन्होंने बाबा साहब के साथ-साथ कांग्रेस के 18 दिसंबर को विधानसभा के प्रदर्शन को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजर बंद किए जाने का भी विरोध किया और प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के गेट बंद करके उसपर कब्जा कर लिया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हाथों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के फोटो लिए हुए थे।
समाजवादी पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने राष्ट्रपति से अमित शाह को गृहमंत्री के पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
जिला अध्यक्ष अवनीश काजला ने इस दौरान कहा कि बाबा साहब का अपमान भाजपा ने किया है। इसके लिए अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश में किसानों युवाओं स्वास्थ्य सेवाओं कानून व्यवस्था तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कार्यकर्ता की मृत्यु की घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सलीम खान यासिर सैफी नईम राणा मुस्तकीम सिवाल मदन सिंह हाजी फारूक विनोद शर्मा दीन मोहम्मद इकरामुद्दीन आदि मौजूद रहे।