diwali horizontal

BJP के दोनों सांसद, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

0 98

विपक्ष और NDA के सदस्यों के बीच हाल ही में धक्का-मुक्की  घायल हुई थी। इस दौरान बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। 19 दिसंबर को सिर में चोट लगने के कारण दोनों को संसद से अस्पताल लाया गया था। अब दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। व दोनों लोकसभा सांसदों को ICU में निगरानी में रखा गया था और 21 दिसंबर को एक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा, ‘दोनों सांसदों की हालत अब काफी बेहतर है और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।’ आरएमएल अस्पताल के डॉ. शुक्ला एमएस ने पहले कहा था कि एमआरआई और सीटी स्कैन में चोट के संबंध में कुछ भी महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई है।  दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में एडमिट थे।

बीआर अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच झड़प में सारंगी और राजपूत घायल हो गए थे। बीजेपी ने राहुल गांधी पर वरिष्ठ सदस्य को धक्का देने का आरोप लगाया, कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.