diwali horizontal

बीजेपी ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है।।

0 126

अयोध्या : उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मिल्कीपुर से चंद्रभान पासवान को उम्मीदवार बनाया है।

पासवान फिलहाल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हैं. वह पेशे से अधिवक्ता हैं. राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी गई कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव हेतु चंद्रभानु पासवान के नाम पर स्वीकृति दी है.

 

समाजवादी पार्टी इस सीट पर पहले ही प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है. सपा ने इस सीट पर फैजाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है.

 

अवधेश का दावा- मेरा बेटा रचेगा इतिहास

उधर, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद आश्वस्त हैं कि उनके बेटे अजीत मिल्कीपुर में जीत कर इतिहास रचेंगे. यहां पर 5 फरवरी को उपचुनाव है. रविवार को सपा सांसद ने कहा था, मेरा बेटा मिल्कीपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर इतिहास रचेगा.सांसद ने कहा कि अयोध्या सीट से चुनाव जीतकर मैंने इतिहास रचा था. देश और दुनिया में अयोध्या सीट की चर्चा होती है. लोगों में सवाल पैदा हो गया है कि कैसे मैं चुनाव जीता और भाजपा कैसे हार गई. क्योंकि, यह लोग तो कहते थे श्री राम को वह लेकर आए हैं. लेकिन, श्री राम तो मेरे साथ थे. अयोध्या में हम जीते और इतिहास रचा

.अवधेश प्रसाद ने कहा, इस सीट (अयोध्या) पर जीत के बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी. मतदाता को विश्वास था कि जल्द चुनाव होंगे लेकिन भाजपा ने चुनाव नहीं होने दिया. अब चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है. 5 फरवरी को यहां की जनता मेरे बेटे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में वोट करेगी. यहां से समाजवादी पार्टी की जीत का संदेश 2027 के विधानसभा चुनाव तक पहुंचेगा. 2027 में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनेगी.

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.