diwali horizontal

भोजपुरी के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे का निधन, हार्ट अटैक ने ली जान।

0 119

Sudip Pandey Death: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है. भोजपुरी के मशहूर एक्टर सुदीप पांडे का निधन हो गया है. एक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन होने की खबर है. बिहार के गया जिला के टेकारी के रहने वाले सुदीप ने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था और राजनीति से भी जुड़े थे.

सुदीप बिहार टूरिस्म का ब्रांड अम्बेसडर भी रहे हैं.

 

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

 

जानकारी के मुताबिक एक्टर ने आज बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है. वे फिल्म प्रोड्यूसर भी थे और कुछ हिंदी फिल्मों का भी हिस्सा रहे. वे एनसीपी पार्टी से जुड़े हुए थे. हालांकि करियर की शुरुआत में वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म भोजपुरिया भईया से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की.

 

परिवार का कहना है कि सुदीप की मौत बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से हुई. हाल ही में वह अपनी एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी काफी व्यस्त थे. सुदीप अपनी आने वाली फिल्म ‘पारो पटना वाली’ के दूसरे भाग की शूटिंग में व्यस्त थे. इसके अलावा उन्होंने 2019 की हिंदी फिल्म ‘वी फॉर विक्टर’ में भी काम किया था.

 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: भोजपुरी एक्टर सुदीप पांडे के निधन की खबर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कम उम्र में एक्टर के निधन से उनके फैंस को भी गहरा सदमा लगा है. उन्होंने ‘मसीहा बाबू’, ‘हमारे मित्र बजरंगबली’, ‘भोजपुरिया इंस्पेक्टर’, ‘हमारी चुनौती’, ‘हम धर्म के योद्धा हैं’, ‘खूनी दंगल’, ‘धरती पुत्र’ और ‘हमारे मित्र बजरंगबली’ जैसी फिल्मों में काम किया. अभिनेता मुख्य रूप से खूनी दंगल, भोजपुरी भैया और ‘बहिनिया’ जैसी फिल्मों के लिए इंडस्ट्री में मशहूर थे.

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.