diwali horizontal

मुंबई: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी

0 180

मुंबई : महाराष्ट्र के भिवंडी में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार को यहां 3 मंजिला एक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जिसमें दबकर सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF की दो टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया गया है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर हुआ। उस दौरान इमारत के लोग गहरी नींद में थे। बताया जाता है कि इस इमारत में करीब 21 परिवार रहते थे। थाने के म्युनिसिपल कमिश्नर के पीआरओ के मुताबिक, यह बिल्डिंग 1984 में बनी थी, बारिश की वजह से उसकी नीव कमजोर हो गई थी

Leave A Reply

Your email address will not be published.