diwali horizontal

यू पी में 2 मालगाड़ियों की भीषण टक्कर।

0 77

Live यूपी: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर 2 मालगाड़ियों की टक्कर हो गई. हादसा मंंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इंजन समेत गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया. जिस ट्रैक पर हादसा हुआ, उस पर केवल मालगाड़ियां ही चलती हैं. हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अतिरिक्त महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे जेएस लाकड़ा ने बताया कि यह मानवीय चूक का मामला लग रहा है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी. फिलहाल जल्द से जल्द ट्रैक खाली कराना ही पहली प्राथिमकता है. वहीं फतेहपुर खागा स्थित हरदों के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि 2 लोग घायल आए थे. उनके नाम अनुज राज (28) व शिव शंकर यादव (35) हैं. इलाज के बाद दोनों चले गए.वहीं जूनियर इंजीनियर ज्ञान चंद्र ने बताया कि हमें हमारे अफसर के जरिए हादसे की सूचना मिली. टावर वैगन को निकलवाया गया. यहां आने के बाद पता चला कि दो मालगाड़ियों में टक्कर हुई है. हादसे से ऊपर के तार भी टूट चुके हैं.इस गाड़ी का इंजन डिरेल होकर पटरी से खंदक में उतर गया जबकि टक्कर मारने वाली मालगाड़ी की गार्ड बोगी ट्रैक से नीचे उतर गई और लोको पायलट अनुज राय जख्मी हो गया। जिससे डीएफसी की अपलाइन हावड़ा-दिल्ली रूट ठप हो गई। डाउन लाइन बहाल है। खबर मिलते ही रेलपथ अभियंता के साथ कीमैन व ट्रैकमैनों की टीम मौके पर ट्रैक बहाल के कार्य में जुटी हुई है। सूचना पर सिग्नल व रेलपथ के अफसर मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। रेलवे सूत्रों से पता चला है कि मालगाड़ी रेड सिग्नल पर खड़ी थी। जिस पर विभागीय अफसर जांच कर रहे हैं। दारेागा दीपक यादव ने बताया कि सवारी गाड़ियों का आवागमन चालू है सिर्फ डीएफसी में ही अप लाइन ठप है, राहत कार्य चालू है। लोको पायलट व गार्ड को मामूली चोट है जिनका प्राथमिक उपचार हरदों सीएचसी में करा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.