diwali horizontal

लखनऊ की अलीगंज आईटीआई ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ के रूप में हुई विकसित!

0 213

लखनऊ की अलीगंज आईटीआई ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ के रूप में हुई विकसित ,राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन, एक करोड़ 76 लाख की राशि से हुआ है जीर्णोद्धार!

लखनऊ Live: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI की ‘सिग्नेचर बिल्डिंग’ का उद्घाटन किया।अलीगंज स्थिति यह संस्थान देश का पहला ITI है जिसे लाइट हाउस योजना के अंतर्गत विकसित किया गया है।

संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने आकाशवाणी को बताया कि इसे एक करोड़ 76 लाख की राशि से रिनोवेट किया गया है। उन्होंने कहा कि सिग्नेचर बिल्डिंग के रूप में विकसित होने के बाद छात्र-छात्राएं इस संस्थान की ओर आकर्षित होंगे। उन्हें यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करके ऐसा लगेगा जैसे किसी विश्व स्तरीय कॉर्पोरेट संस्थान से उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इसके अलावा सिर्फ मुजफ्फरनगर आईटीआई का चयन इस योजना के तहत किया गया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.