diwali horizontal

दिल्ली में शख्स की हत्या पर भारी बवाल।

0 296

दिल्ली में शख्स की हत्या पर भारी बवाल

इंडिया Live: दिल्ली के गाजीपुर इलाके में शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने एनएच-24 पर जाम लगाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गाजीपुर गांव का निवासी रोहित गोली लगने से घायल हो गया था।

उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया! इसके बाद गुस्साए लोगों ने अक्षरधाम-गाजियाबाद रोड पर प्रदर्शन किया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एनएच-24 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों से रास्ता खाली करने की अपील की। इस बीच हाईवे पर भारी जाम देखने को मिला। गाजियाबाद की ओर से दिल्ली आने-जाने वाले रास्ते पर कई वाहन फंस गए। कई लोग ऑफिस के लिए लेट हुए तो कई बच्चों का स्कूल छूट गया। ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि विरोध प्रदर्शन के कारण NH-24 के दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित है। इंदिरापुरम, गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को NH-24 से बचने और वैकल्पिक मार्ग के रूप में नोएडा लिंक रोड का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.